Maharajganj

जिला जेल का किया औचक निरीक्षण आवश्यकता से अधिक बंदियों की ड्यूटी लगाए जाने व गंदगी देख बिफरे डीएम

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी डॉ कौस्तुभ ने शनिवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सामान्य बैरक, अस्पताल और कारागार परिसर का निरीक्षण किया। कारागार अस्पताल में कुल 12 मरीज भर्ती थे। डीएम ने मरीजों से बात की और उनकी बीमारी के संदर्भ में जानकारी ली। उन्होंने सामान्य मरीजों को जरूरी दवा देकर बैरक में शिफ्ट करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आवश्यकता से अधिक बंदियों की ड्यूटी लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल मानक के अनुसार बंदियों की ड्यूटी निर्धारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कारागार परिसर में शौचालय के गंदा होने पर भी नाराजगी व्यक्त की और सफाई हेतु निर्देशित किया। डीएम ने जेल में साफ-सफाई व जेल व्यवस्था के संदर्भ में जरूरी निर्देश देते हुए जेल अधीक्षक को जेल व्यवस्था की समीक्षा कर कमियों को दूर करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर आदित्य कुमार सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज